बिग ब्रेकिंग: कचरा प्रबंधन में अंबिकापुर ने लगाई एक और छलांग... सीआईआई ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में राष्ट्रीय स्तर पर दिया द्वितीय पुरस्कार ...

बिग ब्रेकिंग: कचरा प्रबंधन में अंबिकापुर ने लगाई एक और छलांग... सीआईआई ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में राष्ट्रीय स्तर पर दिया द्वितीय पुरस्कार ...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। कचरा प्रबंधन में देश में नंबर वन अंबिकापुर शहर ने एक और छलांग लगाते हुए वेस्ट मैनेजमेंट में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित किया। सीआईआई के द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह के लिए अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार को आमंत्रित किया गया था। निगम की ओर से स्वच्छता निरीक्षक अवधेश पाण्डेय सहित दो सहित प्रतिनिधि मंडल ने कार्यक्रम में शामिल हो यह पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इस सफलता के लिए प्रशासन ने नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी है। 

हर माह 28 लाख की आय 

वर्तमान में 18 एस एल आर एम केंद्रों में 470 दीदियां कार्यरत है, जो 48 वार्डों से डोर टू डोर कलेक्शन कर रहे है, प्रतिदिन 51 मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस कर कचरे के विक्रय से प्रतिमाह 9 से 10 लाख एवं यूजर चार्ज से 17 से 18 लाख कुल 26 से 28 लाख प्रतिमाह आय अर्जित की जा रही है। कचरे के विक्रय से 3 करोड़  7 करोड़ कुल 10 करोड़ रुपए से अधिक आय स्वच्छता समूह द्वारा किया गया है। 

   अंबिकापुर नगर निगम को अबतक मिले पुरस्कार 

*अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं पूरे देश में 15वे स्थान में था ।

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम, बेस्ट प्रैक्टिस इनोवेशन में देश में अव्वल एवं पूरे देश में 11वे स्थान में था।

 *स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं पूरे देश में 2वे स्थान में था। एवम् 5 स्टार रेटिंग से पुरस्कृत किया गया था।

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2020, 1 लाख से 10 लाख के जनसंख्या के शहरो में अंबिकापुर अव्वल रहा।

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में 1 से 3 लाख में प्रथम  एवं देश में पांचवा।

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 1 से 3 लाख में द्वितीय  एवं देश में पांचवां।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)