अंबिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के निर्देश पर राजस्व और निगम की संयुक्त टीम के द्वारा आज दूसरे दिन भी फुटपाथों को कब्जा मुक्त कराने अभियान चलाया गया। राजस्व निरीक्षण आशीष गुहा के नेतृत्व में नगर निगम के राजस्व अधिकारी विजय कुजूर, भवन शाखा के विवेक सैनी सहित पूरी टीम के द्वारा बार बार समझाइश देने के बाद भी आदत नहीं सुधारने वाले फुटपथियों पर सख्ती बरतते हुए ठेले, खोमचो को जब्त किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने और संकल्प अस्पताल की संकरी गली में लगे ठेलो को जेसीबी से उठाकर जब्त किया गया। आकाशवाणी चौक में समझाइश के बाद भी सड़क पर बैठे सब्जी विक्रेताओं की सब्जी जब्त की गई। कार्यवाही से फुटपथियों में हड़कंप मचा रहा।
कार्यवाई : बार बार समझाइश के बाद भी आदत नहीं सुधार रहे फुटपथियों के ठेले हुए जब्त.... अंबिकापुर में राजस्व और निगम की संयुक्त टीम ने दिखाई सख्ती .. मचा हड़कंप...
By -
दिसंबर 08, 2023
0
Tags:




