फरार आरोपी नागेंद्र की गिरफ़्तारी के लिए सरगुजा एसपी ने घोषित किया 5000 का इनाम ... एनडीपीएस एक्ट के मामले में जमानत के बाद से चकमा दे रहा पुलिस को...

फरार आरोपी नागेंद्र की गिरफ़्तारी के लिए सरगुजा एसपी ने घोषित किया 5000 का इनाम ... एनडीपीएस एक्ट के मामले में जमानत के बाद से चकमा दे रहा पुलिस को...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी नागेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में दर्ज प्रकरण में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट ,  उच्च न्यायालय  बिलासपुर में विचाराधीन है । क्रिमिनल अपील क्रमांक 562/03 शासन विरुद्ध नागेंद्र सिंह पिता रामबचन सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन बराहमपुर थाना नोरवा जिला रोहतास बिहार जो  न्यायालय से ज़मानत मिलने के बाद  से फरार हैं । फरार आरोपी का  न्यायालय द्वारा कई बार गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जा चुका हैं, किन्तु अभी तक  आरोपी नागेंद्र सिंह का कोई पता नही चला हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा द्वारा  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 8 दिसंबर को फरार आरोपी नागेंद्र सिंह पिता रामबचन सिंह  35 वर्ष निवासी बराहमपुर थाना नोरवा जिला रोहतास (बिहार) के सम्बन्ध मे  सार्थक सूचना देने व गिरफ्तार कराने वालों के लिए 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक  का होगा।

इस सम्पर्क नम्बर पर दें सूचना 

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93501

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93502

*नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर-94791-93503

*पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा-94791-93599

*थाना कोतवाली

जिला सरगुजा -94791-93508

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)