अविश्वास प्रस्ताव में जूते की माला पहन प्रदर्शन करने वाले जनपद अध्यक्ष देहाती की कुर्सी गई ..... 11 जनवरी को उपाध्यक्ष के अविश्वास पर होगा मतदान ....

अविश्वास प्रस्ताव में जूते की माला पहन प्रदर्शन करने वाले जनपद अध्यक्ष देहाती की कुर्सी गई ..... 11 जनवरी को उपाध्यक्ष के अविश्वास पर होगा मतदान ....

khabrigullak.com
By -
0


सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)।  सूरजपुर जनपद पंचायत के सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष के विरुद्ध लाये गए   अविश्वास प्रस्ताव में जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती की कुर्सी चली गई.  जनपद सदस्यों के द्वारा जनपद अध्यक्ष के ऊपर शासकीय कार्यों के आबंटन को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव के बाद जिले के पूर्व कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवेदन दे अविश्वास प्रस्ताव लाया था। नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल को पिठासीन अधिकारी नियुक्त कर वोटिंग करने के आदेश जारी किये थे. जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने आज बुधवार को जिला पंचयात  सभाकक्ष में  वोटिंग कराया. 25 सदस्यों वाले जनपद पंचयात में सभी ने  वोट डाला, जिसमें 25  से 23 सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध अपना वोट डाला, जबकि 2 वोट निरस्त हो गया.  विदित हो कि जनपद अध्यक्ष जलाल सिंह देहाती कई बार सुर्खियों में रहे हैं। एक बार तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी  के एक कार्यक्रम में मान सम्मान ना मिलने का आरोप लगाते हुए स्वयं ही जूते की माला पहन जनपद अध्यक्ष कार्यालय में बैठ गए थे। साथ ही उन्होंने इसका प्रसारण फेसबुक लाइफ के माध्यम से भी किया था। गत वर्ष 2023 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस छोड़ जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया था और जोगी कांग्रेस ने उन्हें अपने पार्टी का विधायक का टिकट भी दिया था. हालांकि  जग लाल सिंह देहाती ने चुनाव ही नहीं लड़ा।  भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमे के लोग अध्यक्ष पद को लेकर समर्थन जुटा रहे हैं और अध्यक्ष के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है.

 उपाध्यक्ष के विरुद्ध 11 को होगा मतदान

 जनपद सदस्यों के द्वारा ले गए अविश्वास प्रस्ताव में आज गुरुवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में जनपद उपाध्यक्ष व युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के विरुद्ध वोटिंग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह है कि कल 11 जनवरी को जनपद उपाध्यक्ष समर्थन जुटाकर अपनी कुर्सी बचा पाते हैं या उनकी भी कुर्सी चली जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)