ओह ..... स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अंबिकापुर नगर निगम का निराशाजनक प्रदर्शन..... ओवर ऑल रैंकिग में चौथे स्थान से नीचे उतर 27 वें नंबर पर पहुंचे ... खराब सड़कें, टूटी नाली बनी मुख्य वजह .......

ओह ..... स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अंबिकापुर नगर निगम का निराशाजनक प्रदर्शन..... ओवर ऑल रैंकिग में चौथे स्थान से नीचे उतर 27 वें नंबर पर पहुंचे ... खराब सड़कें, टूटी नाली बनी मुख्य वजह .......

khabrigullak.com
By -
0


 अम्बिकापुर। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामो की घोषणा की गई। इस परिणाम में नगर निगम अम्बिकापुर नेशनल रैंकिंग में 27वें नम्बर पर पहुंच गया है जबकि पिछले वर्ष तक नगर निगम 4थे नम्बर पर था। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम को दो श्रेणी में जारी किया गया है जिसमें पहली श्रेणी 1 लाख से कम आबादी वाले शहर व दूसरा 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहर। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में नीचे जाने का मुख्य कारण निगम का 5 स्तर रेटिंग से हटकर 3 स्टार पट पहुंचना है। स्टार रेटिंग में गिरावट से ननि को 1050  अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। 

इस बार 9500 अंकों की प्रतियोगिता

इस बार देश में कराया गया स्वच्छता सर्वेक्षण 9500 अंकों का था। इनमें स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 4830 अंक, 2500 अंक सर्टिफिकेशन व 2170 अंक सिटीजन फीडबैक के लिए निर्धारित थे। इनमें से नगर निगम को सर्वेक्षण में 4148 नबंर, सर्टिफिकेशन में 1450 वे सिटीजन फीडबैक में 1869 नंबर मील है। सर्वेक्षण के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान ननि को सर्टिफिकेशन में ही उठाना पड़ा है और 1050 अंक कटने के बाद निगम को 2 स्टार की रैंकिंग गवानी पड़ी और अब नेशनल रैंकिंग में भी निगम निचले पायदान पर आ गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)