बिग ब्रेकिंग : अयोध्या जाने भाजपा का न्योता कांग्रेस ने ठुकराया ... इस फैसले की देश भर में हो रही निंदा ... राजनैतिक विशेषज्ञों ने कहा लोक सभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस के लिए यह फैसला हो सकता है नुकसान दायक....
By -
जनवरी 11, 2024
0
दिल्ली। अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने भाजपा द्वारा दिए गए न्योते को कांग्रेस समेत पांच विपक्षी दलों द्वारा ठुकराए जाने से देश भर में कांग्रेस के इस फैसले की निंदा की जा रही है। हालांकि कई कांग्रेस नेताओ ने संगठन के इस निर्णय के विपरीत समारोह में जाने का फैसला किया है। इस अभूतपूर्ण समारोह में जिसकी समूचा देश कई वर्षों से बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है, में शामिल होने से कांग्रेस नेताओ द्वारा मना करने पर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने अपना हिंदू विरोधी चेहरा दिखा दिया है। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन, उदित राज ने कहा है कि भाजपा राजनैतिक फायदे लिए राम मंदिर का उद्घाटन कर रही है। यह कार्यक्रम आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू वादी संगठनों का कार्यक्रम है। इधर हिमाचल के कांग्रेस नेता और एक मंत्री ने संगठन के निर्णय के विपरीत प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेताओ द्वारा समारोह से दूरी बनाने के लिए गए फैसले को लेकर राजनीतिक गुरु भी भौचक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लोक सभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस का यह फैसला संगठन के लिए काफी नुकसान दायक होगा।
Tags:




