अंबिकापुर के मणिपुर थाना के समीप 16 वर्षीय नाबालिग छात्र की गला दबा हत्या से सनसनी...! दो दिन से घर नहीं आ रहा था, तीसरे दिन मिली लाश ....
जनवरी 28, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के मणिपुर थाना के समीप आठवीं कक्षा के छात्र आशीष लकड़ा 16 वर्ष निवासी बंजारी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस द्वारा गला घोंट हत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। परिजनों के मुताबिक आशीष लकड़ा पिछले दो दिनों से घर नहीं आ रहा था, ग्रामीणों द्वारा उसे गांव में देखे जाने की जानकारी दी गई थी। आज 28 जनवरी को मणिपुर थाना से करीब 100 मीटर के दायरे में अंबिकापुर - बिलासपुर मुख्य मार्ग में एक घर के अहाता के नीचे उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। फेरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर ने गला दबा हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि संभवतः कहीं और हत्या कर शव को उक्त स्थल पर फेंक घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की गई है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की सूक्ष्म विवेचना की जा रही है। घटना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



