जानलेवा हमला पार्ट - 2 ... कोतवाली पुलिस ने आरोपी जनपद सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलुस निकाल भेजा जेल .... शेष आरोपियों की हो रही सरगर्मी से तलाश.... अंबिकापुर के तकिया में मंगलवार की रात हुई थी वारदात ......
By -
जनवरी 10, 2024
0
अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम तकिया में दरवाजा तोड़ एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य सहित दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई जबकि अभी भी नामजद तीन सहित अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सूरज यादव आत्मज बृजनाथ यादव 24 वर्ष साकिन तकिया वाटर फ़िल्टर के पास रनपुर खुर्द के द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 9 जनवरी की शाम प्रार्थी का चचेरा भाई पास के दुकान मे खड़ा था इसी बीच 2- 3 युवको द्वारा प्रार्थी के चचेरे भाई के साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट किया गया, पड़ोस के लोगो के द्वारा बीच बचाव करने पर प्रार्थी का भाई वापस अपने घर आ गया था, देर शाम सतीश यादव एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के घर मे घुसकर प्रार्थी के बड़े पिताजी एवं भाई के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की घटना कारित की गई हैं, कुछ देर बाद प्रार्थी जब दुकान के पास गया तो सतीश यादव अपने साथी चंदर यादव एवं अन्य के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से तलवार से हमला किये थे, जो प्रार्थी किसी प्रकार घटनास्थल से भागकर एक घर मे छिप गया एवं परिवार के द्वारा बीच बचाव करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने आया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 09/24 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 452, 307 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी जनपद पंचायत सदस्य सतीश यादव आत्मज स्व. मदन यादव 33 वर्ष, चंदर यादव आत्मज स्व. मदन यादव 40 वर्ष दोनों निवासी तकिया को गिरफ्तार कर निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार जप्त किया गया हैं। आरोपियों की घड़ी चौक से जुलूस निकाली गई और न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय, आरक्षक रमन मण्डल, अमित राजवाड़े, शिव राजवाड़े, चंचलेश सोनवानी शामिल रहे।
Tags:




