मनमानी : सपनादर में जनमन योजना शिविर होना बता गायब रहे अधिकारी ... घंटो प्रतीक्षा के बाद बैरंग लौटे वनवासी ...

मनमानी : सपनादर में जनमन योजना शिविर होना बता गायब रहे अधिकारी ... घंटो प्रतीक्षा के बाद बैरंग लौटे वनवासी ...

khabrigullak.com
By -
0

अधिकारियों के आने की प्रतीक्षा करती ग्रामीण महिलाएं

मैनपाट। (महेश यादव)। विकासखंड के सपनादर में आज 10 जनवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री जनमन योजना के शिविर में अधिकारियों के नही पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से भी शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिवों और मितानिनों के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि सपनादर में 10 जनवरी को जनमन योजना का शिविर आयोजित होने की जानकारी दी गई थी, मगर गांव में न तो टेंट लगाया गया और न ही पंडाल। ग्रामीण सुबह से ही अधिकारियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। लंबे समय तक इंतजार के बाद भी जब कोई नही पहुंचा तो ग्रामीणों को निराश हो वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रस्तावित होने के बाद भी शिविर का आयोजन नही हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों का इसी प्रकार रवैया रहा तो वे ग्रामीणों का विश्वास खो देंगे। कभी वास्तव में शिविर लगाया जाएगा तो ग्रामीण झूठ समझ नहीं जायेंगे। ग्रामीणों ने विधायक से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)