इंसार अंसारी की कथित पत्नी सीमा उर्फ परमेश्वरी 20 हजार रुपए के गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार ...! ग्राहक का कर रही थी इंतजार ..... मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी ....

इंसार अंसारी की कथित पत्नी सीमा उर्फ परमेश्वरी 20 हजार रुपए के गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार ...! ग्राहक का कर रही थी इंतजार ..... मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  कोतवाली पुलिस ने शहर के नवागढ़ मोहल्ले में ग्राहक का इंतजार कर रही एक महिला को करीब 20 हजार रुपए मूल्य का 1 किलोग्राम  गांजा  एवं 5 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला लंबे समय से गांजा का अवैध कारोबार कर रही थी। जिससे उसे रंगे हाथों पकड़ने मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। एएसपी पुपलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि सीमा उर्फ़ परमेश्वरी नामक महिला अपने कब्जे मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर अपने घर के पास बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है। यह सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  उक्त महिला की घेराबंदी कर पकड़ पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सीमा उर्फ़ परमेश्वरी पति इंसार अंसारी  45 वर्ष निवासी नवागढ़  अम्बिकापुर का होना बताई। महिला पुलिस स्टाप द्वारा उक्त महिला की तलाशी लेने पर लगभग 01 किलोग्राम गांजा कुल किमती लगभग 20 हजार रुपये और 5000  रुपये नगद बरामद किया गया।  महिला से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया एवं नगद रकम पूर्व मे गांजा विक्रय करने से प्राप्त होना बताया गया। इस मामले में उसके कथित पति की भूमिका भी संदेह जनक है। पुलिस  आरोपिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से  कोतवाली में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियाँ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।  कार्यवाही में  प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह,उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, आरक्षक धनकेश्वर पैकरा, अनुराग साय, विकास केरकेट्टा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)