हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में छग से ऐश्वर्या, रितेश सहित 20 स्वयं सेवकों ने दिखाई प्रतिभा.... प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई ख्याति ....

हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में छग से ऐश्वर्या, रितेश सहित 20 स्वयं सेवकों ने दिखाई प्रतिभा.... प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई ख्याति ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। हरियाणा के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में आयोजित 7 दिवसीय रासेयो के राष्ट्रीय एकता शिविर में  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के जिला संगठक डॉ. एसएन पाण्डेय एवं हॉली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अम्बिकापुर की प्राचार्य डॉ शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में होली क्रास वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविका ऐश्वर्या गुप्ता, रितेश यादव साई बाबा कालेज अंबिकापुर की  टीम ने सहभागिता की। युवा उत्सव में ऐश्वर्या गुप्ता ने छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपरा,  संस्कृति की प्रस्तुति दी।  इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ था। उत्सव के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा ऐश्वर्या गुप्ता और रितेश यादव को भी पुरस्कृत किया गया। संत गहिरा गुरु विवि के कुलपति प्रो अशोक सिंह ने स्वयं सेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ से कुल 20 स्वयं सेवकों को भाग लेने का अवसर मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)