श्रीलंका के अशोक वाटिका से निकली श्री राम चरण पादुका शोभायात्रा रविवार को पहुंची अंबिकापुर .... जगह - जगह दर्शन, स्वागत, आरती और नारा के बीच राममय हुआ शहर .... 22 जनवरी को पहुंचेगी अयोध्या ... मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के साथ स्थापित होगी चरण पादुका....

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। श्रीलंका के अशोक वाटिका से भगवान श्रीराम के भक्त उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या जा रहे हैं। रविवार को आज संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचने पर श्रीराम भक्तों की भीड़ चरणपादुका दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। शहर के अग्रसेन भवन में चरण पादुका के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। श्री राम जी के जयकारे से समूचा शहर  राममय हो गया। अध्यात्म को लेकर उत्साह के संगम से भक्तों में जो भाव उत्पन्न हुआ वह भावुक करने वाला था। यह यात्रा आठ राज्यों से होकर निकाली जा रही है। अंबिकापुर  में पहुंचने पर चरण पादुका शोभायात्रा का   भव्य स्वागत किया गया।  बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। श्रीलंका के अशोक वाटिका से अयोध्या तक चरण पादुका शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा राम वन गमन परिपथ के रास्ते से होते हुए मध्यप्रदेश जाएगी। प्रभु श्रीराम के ननिहाल के 300 तीर्थ स्थलों से होते हुए यह यात्रा  मध्यप्रदेश होते  22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी,   और  राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएगी। आज सोमवार को भी अंबिकापुर के अग्रसेन भवन में सुबह 7.30 से 9 बजे तक श्रद्धालु श्री राम चरण पादुका का दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद यह यात्रा आगे रवाना हो जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)