ब्रेकिंग : रेहर भूमिगत खदान में 2700 टन कोयला की अफरातफरी किए जाने के मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच... तीन दिन से चल रही स्टाक और दस्तावेजों की पड़ताल..... प्रबंधन में हड़कंप....
By -
जनवरी 08, 2024
0
सूरजपुर। रेहर भूमिगत खदान में जून- जुलाई 2022 के बीच कथित तौर पर 2700 टन कोयल की अफरा तफरी किए जाने के मामले में एसईसीएल कंपनी मुख्यालय की विजिलेंस विभाग की जांच में कोयले की गड़बड़ी उजागर होने के बाद भी किसी पर जिम्मेदारी तय न होने और कार्यवाई के बजाए तत्कालीन प्रबंधन को क्लीन चिट दिए जाने के बाद एक आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं केंद्रीय जांच ब्यूरो एजेंसी सीबीआई को आवेदन सौंप जांच की मांग की था। अब इस मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की है। पिछले तीन दिनों से सीबीआई की टीम रेहर खदान में दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, जिससे खान प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 6 जनवरी को सीबीआई की 8 सदस्य दल, बिलासपुर मुख्यालय के विजिलेंस विभाग के अनिल जैन के साथ संबंधित खदान क्षेत्र के कोयला स्टॉक डिपो एरिया की जांच की। रविवार को भी सीबीआई दल नेकोयला स्टॉक की पड़ताल दस्तावेजों के आधार पर की । पूर्व में विंजिलेस की टीम द्वारा प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया था।
Tags:




