अरे ... यह क्या ....मंच पर थे सीएम .... वार्ता के लिए इंतजार कर रहे पत्रकारों पर भाजपा कार्यकर्ता ने कर दिया हमला ... अति उत्साह में होश खो रहे कार्यकर्ता कहीं संगठन की न डुबो दें लुटिया ......
By -
जनवरी 08, 2024
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के हाकी स्टेडियम में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए इंतजार में खड़े पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा न सिर्फ हुज्जतबाजी की गई, जबकि एक पत्रकार के ऊपर हमला भी कर दिया। घटना से पत्रकारों में तनाव की स्तिथि रही, जब वार्ता के लिए सीएमअंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के हाकी स्टेडियम में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए इंतजार में खड़े पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा न सिर्फ हुज्जतबाजी की गई, जबकि एक पत्रकार के ऊपर हमला भी कर दिया। घटना से पत्रकारों में तनाव की स्तिथि रही, जब वार्ता के लिए सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे तो पत्रकारों ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यकर्ता के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए रोक - टोक किए जाने पर जवानों को फटकार भी लगाई थी। इस उत्साहवर्धन के बाद कुछ कार्यकर्ता अति उत्साहित हो गए और सीएम के समक्ष ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के साथ यह घटना की गई। किसी प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। विवाद के दौरान पत्रकारों ने पत्र वार्ता के बहिष्कार का भी निर्णय ले लिया था। पत्रकारों ने घटना के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी के किसी कार्यकर्ता की इस प्रकार उदंडता शोभनीय नही है। सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे तो पत्रकारों ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यकर्ता के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। किसी प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। विवाद के दौरान पत्रकारों ने पत्र वार्ता के बहिष्कार का भी निर्णय ले लिया था। पत्रकारों ने घटना के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा है कि इस पर की उदंडता पर रोक लगाने के साथ ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए।
Tags:




