बिग ब्रेकिंग : ससुराल से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला... मौके पर मौत, सवार दूसरा युवक घायल ... अंबिकापुर - बिलासपुर नेशनल हाईवे में लखनपुर के राजपुरी में हुआ हादसा ....
By -
जनवरी 07, 2024
0
अंबिकापुर। बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी में ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम कोरजा नवापारा निवासी फेकू राम राजवाडे 45 वर्ष सहित दो युवक मोटरसाइकिल से ससुराल से अपने घर वापस कोरजा नवापारा लौट रहे थे। इसी बीच आज रविवार की शाम 6. 30 बजे रजपुरी ग्राम के पास तेज गति से आ रहे हैं ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दिया । जिससे उसकी घटना स्थल पर भी मौत हो गई जबकि बाइक में बैठा दूसरा युवक गंभीर उसे घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर 108 की मदद से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया और मृतक को मरचुरी में रखा गया है। जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है । लखनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी के बताया कि दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।
Tags:




