ADD

27 जनवरी को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंडइंडस्ट्रीज का 64 वाँ वार्षिक सम्मेलन ... प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल... जीसीटी , इनकम टैक्स पर कार्यशाला भी होगी ...

0


 रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के द्वारा27 जनवरी  को पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज आडिटोरियम जेल रोड रायपुर में 64 वें वार्षिक सम्मेलन आमसभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय होंगे। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि शनिवार 27 जनवरी  को चेंबर का वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से संपन्न होगा। जिसमें प्रदेश से लगभग 2000 से अधिक व्यापारी एवं उद्योगपति शामिल होंगे। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के अन्य केबिनेट मंत्री एवं विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता  सुनील सिंघी  चेयरमैन राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार करेंगे। कार्यक्रम में जीएसटी/ इनकम टैक्स पर भी कार्यशाला होगी, जिसमें   मुख्य वक्ता  अंकित सोमानी  अजमेर  होंगे। श्री पारवानी  ने प्रदेश के समस्त व्यापारी एवं उद्योगपतियों से आग्रह किया है कि वे चेम्बर के 64वें वार्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो  कार्यक्रम को सफल बनावे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)