गणतंत्र दिवस समारोह : अंबिकापुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण
जनवरी 25, 2024
0
अंबिकापुर। 75वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में होगा। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, 9.02 से 9.05 बजे ध्वज सलामी एवं राष्ट्रगान, 9:05 बजे परेड कमाण्डर द्वारा परेड रिपोर्टिंग पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.15 बजे हर्ष फायर, 9:23 बजे मार्च पास्ट एवं परेड, 9:35 बजे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 10:05 बजे गुब्बारा उड्डयन, 10 :07 पर परेड निष्क्रमण, 10:12 पर शहीद के परिजन का सम्मान एवं फ़ोटो सेशन होगा। ततपश्चात 10:22 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:50 को विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, 11:20 को सम्मान एवं पुरस्कार का वितरण एवं 11:28 बजे आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।



