अंबिकापुर के एक दुकान के सामने खड़ी स्कूटी को बदमाश ने किया पार ... सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना ... चोरी का तरीका देख चौंक जाएंगे आप..... देखें वीडियो...
जनवरी 25, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के अग्रसेन चौक स्थित शिवम मेंस कलेक्शन में 25 जनवरी 2024 की रात 9.28 बजे दुकान के बाहर खड़ी लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 4284 को अज्ञात बदमाश ने पार कर दिया। सीसी टीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। कैमरे में नजर आ रहा है कि किस तरह चोर ने वारदात को अंजाम दिया। चोर का तरीका चौंकाने वाला है। संभवतः स्कूटी की हैंडल खुली हुई थी। चोर ने इसी का फायदा उठाया। सबसे पहले वह स्कूटी में बैठता है, फिर मौका देखकर स्कूटी को लुढ़काते हुए स्टार्ट करता है और फरार हो जाता है। स्कूटी स्वामी के द्वारा सीसी टीवी फुटेज के साथ वीडियो कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए शिकायत की गई है। पुलिस द्वारा फुटेज के आधार पर बदमाश की पड़ताल की जा रही है। यदि किसी को यह स्कूटी या संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना देवे।



