ADD

तृतीय लिंग समुदाय ने ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह... देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समां....

0


 रा

रायपुर।   तृतीय लिंग पुनर्वास केंद्र गरिमा गृह सरोना रायपुर  में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया | इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रानी शेट्टी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यार्थियों  द्वारा राष्ट्रागान जन- गण -मन  गाकर तिरंगा झंडे को सलामी दी गई।  सबको  मिठाईयां बाटी गयी | इस अवसर में गरिमा गृह के प्रबंधक पापी देवनाथ ने कहा कि आज के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ  था । मितवा समिति के  गोविंद  ने कहा भारत देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह ,मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी । आजादी  के बाद  भारतीय संविधान का निर्माण किया।  भीमराव अंबेडकर संविधान के ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष थे।  गरिमा गृह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।  देशभक्ति तथा लोक-संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां से  तालियों की गडगडाहट से तृतीय लिंग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया |  सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ   तृतीय लिंग समुदाय के बच्चों द्वारा किया गया जिसमें  " मेरा रंग दे बसंती गीत से किया गया.  इसमें , आरोही, प्रियंका,  प्रिया, प्रियांशु, स्पर्श, रिया, समायरा, भूमि, मोहिनी, चांद पूजा  की बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता।  छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य में मोनी, साक्षी, ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा.  कार्यक्रम में आसपास के रहने वाले रहवासियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।   आयोजन में गरिमा गृह के गौरेस ने समस्त उपस्थित अतिथियों  वह आयोजन में सम्मिलित व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)