बड़ी खबर: करंजी में आबकारी विभाग ने 300 किलो महुआ पाश किया बरामद .... अवैध शराब के कारोबारी भी दबोचे गए...... मचा रहा हड़कंप....
By -
जनवरी 14, 2024
0
सूरजपुर। ( ब्यूरो - भूपेंद्र राजवाड़े)। सूरजपुर के ग्राम करंजी में आबकारी विभाग के द्वारा भारत माता हिन्द वाहिनी महिला समूह सदस्यों की उपस्थिति में नीरा जायसवाल के मकान और लखन लाल रजवार के मकान से 3 - 3 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। वहीं जायसवाल बाड़ी के पीछे 300 किलो महुआ लहान बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 34(1)(च) के कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, आबकारी मुख्य आरक्षक भरत सिंह, पारस नाथ गुप्ता, आबकारी आरक्षक कृष्णा कुशवाहा, दिनेश दुबे, महिला नगर सैनिक बिंदु , कार्यालय स्टाफ होल साय रजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यवाही से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
Tags:




