एसपी के निर्देश पर सरगुजा पुलिस को 17 प्रकरण में मिला 85 लीटर अवैध दारू .... धौरपुर और लखनपुर पुलिस को मिले केवल 1- 1 आरोपी .... उदयपुर पुलिस ने सर्वाधिक 5 प्रकरण में 31 लीटर जब्त कर बाजी मारी.........

एसपी के निर्देश पर सरगुजा पुलिस को 17 प्रकरण में मिला 85 लीटर अवैध दारू .... धौरपुर और लखनपुर पुलिस को मिले केवल 1- 1 आरोपी .... उदयपुर पुलिस ने सर्वाधिक 5 प्रकरण में 31 लीटर जब्त कर बाजी मारी.........

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त पर  नियंत्रण के लिए  पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा  के निर्देशन पर जिले के थाना और चौकी पुलिस के द्वारा लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाया गया मगर मात्र 17 प्रकरण में 85 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। धौरपुर और लखनपुर पुलिस तो तीन दिन में मात्र 1- 1 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि उदयपुर पुलिस ने सर्वाधिक 5 प्रकरण में 31 लीटर से अधिक शराब बरामद करने में सफलता पाई।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है ।इसी क्रम में नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान चलाकर  कोतवाली पुलिस ने 4 प्रकरण में 18 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया, इसी प्रकार  मणिपुर में 2 प्रकरण में 12.5 लीटर अवैध महुआ शराब,  उदयपुर में 5 प्रकरण में 31 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1 लीटर 440 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब,  बतौली में 2 प्रकरण में 3.5 लीटर महुआ शराब, लुंड्रा में 2 प्रकरण में 2 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1 लीटर 440 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब,  धौरपुर में 1 प्रकरण में 9 लीटर 900 मिलीग्राम अंग्रेजी शराब, लखनपुर में 1 प्रकरण में 6 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया।  इस तरह  कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, आरोपियों के कब्जे से कुल 17 प्रकरण मे 85 लीटर 780 मिलीग्राम अवैध शराब जब्त किया गया है। कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  शुभम तिवारी, निरीक्षक राजेश सिंह,  जॉन प्रदीप लकड़ा, प्रदीप कुमार जायसवाल,  कुमारी चंद्राकर, कैलाश मिर्रे, उप निरीक्षक सम्पत राम पोटाई,  सीपी तिवारी सहित थाना चौकी की पुलिस टीम शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)