सूरजपुर जिले के स्कूलों में फर्नीचर खरीदी के नाम पर शासकीय राशि जा हुआ बंदरबांट ... आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने लगाया आरोप ... तीन हजार के फर्नीचर की खरीदी हुई 8 से 9 हजार में ...! शिकायत पर संभागायुक्त ने दिए जांच के आदेश....

सूरजपुर जिले के स्कूलों में फर्नीचर खरीदी के नाम पर शासकीय राशि जा हुआ बंदरबांट ... आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने लगाया आरोप ... तीन हजार के फर्नीचर की खरीदी हुई 8 से 9 हजार में ...! शिकायत पर संभागायुक्त ने दिए जांच के आदेश....

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर।(भूपेंद्र राजवाड़े) आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी द्वारा सूरजपुर के जिला  शिक्षा अधिकारी के खिलाफ स्कूलों के फर्नीचर की खरीदी में गड़बड़ी  किये जाने का आरोप लगाए जाने पर  आयुक्‍त सरगुजा संभाग ने  जांच के आदेश दिए हैं।  डीके सोनी  आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा   आयुक्त  के समक्ष आवेदन प्रस्तुत प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया था कि  शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्कूलो में फर्नीचर सप्लाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर छग द्वारा  23 सितंबर 2022 को जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के प्रति कार्यालय एवं जिले में संचालित शासकीय प्राशा, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में कार्यालय फर्नीचर क्रय हेतु आबंटन की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें प्राथमिक शाला हेतु कुल 2401637 रूपये, पूर्व माध्यमिक शाला हेतु कुल 1803904 रूपये, उच्चतर माध्यमिक शाला हेतु 2895299 रूपये जो कुल 7100840 रुपये (ईंकहत्तर लाख आठ सौ चालिस रू) है। आरोप है कि उपरोक्त आबंटन आदेश के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा सप्लाई ऑर्डर 10 अक्टूबर 2022 को   उद्योग रायपुर को दिया गया जिसमें स्टूडेन्ट डेक्स एवं स्टूडेन्ट बैंच 542-542 नग को प्रदान करने का निर्देश दिया गया। उक्त तिथि को ही सप्लाई ऑर्डर क्रमांक 322101000057 जो  मॉडल इन्डस्ट्र पटपरिया, अम्बिकापुर को दिया गया जिसमें स्टूडेन्ट डेक्स 504 एवं स्टूडेन्ट बैंच 505 नग प्रदान करने का आदेश दिया गया। संचलानालय लोक शिक्षण रायपुर के द्वारा बजट पत्र क्रमांक 239 / बजट / फर्नीचर / 52 / 2022-23 नवा रायपुर  23 सितंबर  2022 के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को गैर कार्यालय फर्नीचर हेतु पूर्व माध्यमिक शाला के लिये 6280148  रुपए एवं हाई एवं हायर सेकेण्डरी के लिये 7992037  रुपए, योग 14272485 रुपए (एक करोड बयालिस लाख बहत्तर हजार एक सौ पचासी रू) का आबंटन भेजा गया। आरोप लगाया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उपरोक्त आबंटन से काफी घटिया गुणवत्ता विहिन  फर्नीचर  उद्योग रायपुर एवं इन्डस्टी अम्बिकापुर से क्रय किया गया है । आरोप है कि जितनी संख्या फर्नीचर देने के संबंध में बताया जा रहा है उतने फर्नीचर स्कूलो में नहीं पहुंच पाये है ।  बिना भौतिक सत्यापन किए ही स्कूलों में सप्लाई करा दी गई है।  न ही सूरजपुर जिले के स्कूलों में उनके मांग पत्र के अनुरूप फर्नीचर सप्लाई की गई जो कि साफ तरीके से सप्लायर के साथ मिलकर गड़बड़ी के आरोप को बल मिलता है।  ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि फर्नीचर खुले बाजारों में दो से तीन हजार रूपये में मिल जाते है वैसे फर्नीचरों की बिलिंग जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सप्लायर से मिली भगत कर सात-आठ हजार रूपये में क्रय की गयी है ,  उसमें जिला शिक्षा अधिकारी एवं क्रय समिति में संलग्न सभी कर्मचारी, अधिकारीगण के द्वारा मोटी कमीशन लेकर अवैध कमाई की गई है। जिसकी जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध शासकीय राशि का गबन करने एवं दुरूपयोग करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आयुक्त सरगुजा संभाग ने डीके सोनी की शिकायत पर उपायुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा  14 दिसंबर 2023 को कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत आवेदन पत्र में उललेखित तथ्यों की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)