दूसरे की जमीन का किया सौदा ... ग्राहक से ठगे सवा दो लाख .... कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार...
जनवरी 27, 2024
0
अंबिकापुर। दूसरे की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना बता बिक्री के लिए अनुबंध करते हुए 2 लाख 23 हजार रुपए की ठगी किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस अंबिकापुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रार्थी अमीर हमजा अंसारी अम्बिकापुर द्वारा बताया गया कि वह पेशे से दर्जी हैं और इस कार्य से अपना जीवन निर्वाह करता हैं। उसने आरोप लगाया है कि मुजीब अंसारी, मो. हासिम उर्फ़ बुधु एवं मो.मूर्तजा द्वारा उसे घुटरापारा स्तिथ भूमि दिखाकर 230000 रुपये में 2 डिसमिल जमीन विक्रय करने की बात बताई गई। प्रार्थी द्वारा उक्त रकम की व्यवस्था कर आरोपियों के मध्य अनुबंध तैयार किया गया, अनुबंध में आरोपियों द्वारा छलपूर्वक खसरा नंबर और रकबा नंबर नही लिखा गया था, प्रार्थी द्वारा अनुबंध पश्चात ही जमीन रजिस्ट्री हेतु आरोपियों कों बोला गया था , आरोपियों द्वारा जमीन रजिस्ट्री की बात से टाल मटोल की जा रही थी। प्रार्थी ने संदेह के आधार पर उक्त जमीन के सम्बन्ध में जब जानकारी जुटाई तो जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर होना पाया गया। आरोपियों द्वारा उक्त दूसरे की जमीन को अपना बताकर कुटरचित अनुबंध तैयार कर धोखाधड़ी करते हुए 230000 की ठगी की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। मामले कों संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा ने आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। जिसमें पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपियों मोजिब अंसारी पिता अजीजुल अंसारी 38 वर्ष निवासी घुटरापारा अम्बिकापुर, मो. हासिम उर्फ बुधु पिता स्व. अनवर अली 45 साल निवासी मायापुर थाना कोतवाली , मो. मुतुर्जा अली पिता सईद अली उम्र 62 साल निवासी गुरुद्वारा वार्ड अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर कुटरचित अनुबंध से ठगी करना स्वीकार कर लिया।आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय, आरक्षक शिव राजवाड़े, चंचलेश सोनवानी, रुपेश महंत शामिल रहे।



