ADD

अंबिकापुर में नर्स और उसके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार .... गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण को लेकर हुआ था विवाद ..

0


 अंबिकापुर। संभागमुख्यलय अंबिकापुर में गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराने के विवाद पर एक नर्स और उसके पुत्र के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने के आरोपी में कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाजपा पार्षद सिकंदर जायसवाल, कन्हैया बघेल, आकाश गुप्ता और अजय सारथी के खिलाफ  धारा 294, 506, 323, 34, 452 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि घुटरापारा निवासी नर्स निशा सोनी और उसके पुत्र हर्षित के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस जब आरोपियों से बचाते हुए हर्षित को थाने लेकर पहुंचे तो आरोपी भी पीछे से थाना पहुंच गए और पुलिस कर्मियों के समक्ष जमकर हंगामा मचाया। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि नामजद चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)