ADD

मुंबई में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सरगुजा की होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी रिमझिम व श्रेया दिखाएंगी जौहर ....

0


 अंबिकापुर।  सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ की प्रतिभावान खिलाड़ी रिमझिम मिश्रा व श्रेया दास का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश सिनियर बालिका बास्केटबाल टीम के लिए हुआ है, जो मुंबई ,महाराष्ट्र में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। , यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 1फरवरी  तक आयोजित होगी।  चयन होने पर दोनों के परिवार में खुशी व उत्साहित हैं।  रिमझिम मिश्रा सिद्धार्थ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अम्बिकापूर की छात्रा है और  श्रेया दास संत हरकेवल हायर सेकंडरी स्कूल अम्बिकापूर की छात्रा है।  रिमझिम मिश्रा व  श्रेया दास बास्केटबाल खेल नियमित खिलाड़ी हैं ।  राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन  में बास्केटबाल ग्राउंड, गांधी स्टेडियम अम्बिकापूर में अभ्यास नियमित अभ्यास करती  हैं। 

        

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)