कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बतौली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र पर्व... बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति....
जनवरी 27, 2024
0
बतौली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बतौली में गणतंत्र दिवस समारोह देश भक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। नन्हे नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व ध्वजा रोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। प्रधान पाठक एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ मिठाई का भी वितरण किया गया।





