ब्रेकिंग न्यूज़: सात किमी पैदल चलकर एकलव्य विद्यालय घंघरी के विद्यार्थी पहुंचे सरगुजा कलेक्टर के पास ... लगाई समस्याओं की झड़ी... जिम्मेदार अधिकारी रास्ते में रोकने करते रहे प्रयास .....
जनवरी 26, 2024
0
अंबिकापुर। एकलव्य विद्यालय घंघरी के छात्र-छात्राएं हॉस्टल और स्कूल की अवस्थाओं को लेकर सात किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उनके समक्ष समस्याओं की झड़ी लगा दी। सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास राव संदीपन ने बच्चों को हर समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। रास्ते मे जिम्मेदार अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रोकने और मान मन्नवल का प्रयास किया लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। बच्चों ने कहा छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के साथ भोजन में गुणवत्ता की भी कमी है, बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



