ठगों ने दिया झांसा - महिला से सेक्स करने पर मिलेंगे 5 लाख, गर्भवती हो गई तो और मिलेंगे 8 लाख .... आल इण्डिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस के नाम पर युवाओं को बनाया शिकार... आठ आरोपी गिरफ्तार .......
By -
जनवरी 13, 2024
0
बिहार। एजेंसी। नवादा जिले में आल इण्डिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस के नाम पर सायबर ठगों द्वारा महिलाओं को गर्भवती करने सेक्स करने पर 5 लाख और महिला के गर्भवती हो जाने पर 8 लाख और देने का झांसा दे युवकों से रजिस्ट्रेशन , जीएसटी सहित अन्य शुल्क के नाम पर ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। आरोपियों के ठगी का यह तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस झांसे में आकर देशभर में कई लोग धन गंवाए होंगे मगर, लोक लाज और संकोच वश थाने तक नहीं पहुंचे। ठगी के शिकार एक युवक ने बताया कि उससे 16,000 रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है। वीडियो एड पर क्लिक करने के कुछ देर बाद ही मेरे पास रजिस्ट्रेशन के लिए फोन आ गया. फोन करने वाले ने 799 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क बताई. फोन करने वाले ने 5 लाख रुपये मिलने का लालच दिया. बताया गया कि यह रकम महिला के साथ सेक्स करने पर मिलेगी। यदि महिला गर्भवती हो गई तो और 8 लाख रुपये मिलेंगे। युवक ने बताया कि फोन करने वाले के द्वारा झांसा दिया गया कि पंजीयन के बाद सेक्स करने वाली महिला की जानकारी दी जाएगी। तुम जिस शहर में रहते हो उसी शहर का होटल बुक कराया जाएगा. ठगों ने कोर्ट फीस के नाम पर 2,550 , सेफ्टी डिपॉजिट के नाम पर 4,500 और जीएसटी के नाम पर 7,998 रुपये वसूलते हुए कुल 16,000 रुपये से ज्यादा की ठगी की । ठगों के द्वारा उसे 'बेबी बर्थ एग्रीमेंट' और 'प्रेग्नेंसी वेरीफिकेशन फॉर्म' जैसे फर्जी दस्तावेज भी दिए गए ताकि उसे पूरी तरह से झांसे में लिया जा सके। नवादा के डीएसपी आनंद ने मीडिया को बताया कि इस मामले में साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Tags:




