मनमोहन का फांसी पर. .. पत्नी, दो पुत्री और तीन वर्षीया नातिन का बिस्तर में पड़ा था शव, मिला सुसाइड नोट ... आर्थिक तंगी बनी वजह ... एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाशें देख दहल गया सबका दिल ..

मनमोहन का फांसी पर. .. पत्नी, दो पुत्री और तीन वर्षीया नातिन का बिस्तर में पड़ा था शव, मिला सुसाइड नोट ... आर्थिक तंगी बनी वजह ... एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाशें देख दहल गया सबका दिल ..

khabrigullak.com
By -
0


 चंडीगढ़। सूत्र। जालंधर जिला में एक घर में परिवार के 5 सदस्यों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के मुखिया मनमोहन सिंह 59 वर्ष का शव पंखे से लटका हुआ था,जबकि उनकी पत्नी, दो बेटी और तीन वर्षीया मासूम (नातिन) का शव बिस्तर में पड़ा था।  पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में परिवार के अन्य सदस्यों का गला घोंटे जाने से मौत होने की जानकारी मिली है। कमरे में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें आर्थिक परेशानियों से यह कदम उठाने  का उल्लेख किया गया है। जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मीडिया को बताया कि यह घटना जालंधर जिला के आदमपुर क्षेत्र में हुई। परिवार के मुखिया मनमोहन सिंह की पुत्री, अपनी तीन साल की बेटी के साथ घूमने मायका आई थी, इन दोनों का भी शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि कथित तौर पर तंगी से जूझ रहे मनमोहन ने फांसी लगाने के पूर्व परिवार के अन्य सदस्यों का गला घोंटा होगा।  इस घटना से समूचे जालंधर जिला में शोक की लहर फैल गई, इस घटना को सुनने के बाद सहसा लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि, आर्थिक परेशानियों के कारण कोई इतना बड़ा कदम उठा सकता है। इस घटना का पता तब चला जब दामाद ने पत्नी को फोन लगाया, कोई जबाव नहीं मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक मनमोहन के पुत्र की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)