अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के हाकी स्टेडियम में आयोजित भाजपा के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबको नमन, मेरी लाज रखी। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता प्रणाम के पात्र हैं। श्री माथुर ने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व विधायकों से खड़े करवाकर कार्यकर्ताओं को प्रणाम कराया श्री माथुर ने कहा कि पहली बार सरगुजा में 14 सीट और छत्तीसगढ़ में 54 सीट भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिताया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजाक उड़ाते थे तब मैंने उनसे कहा था कि दौड़ लगा दीजिए पीछे रहा तो बात करना। मेरी दौड़ लाखों कार्यकर्ताओं की दौड़ है, और इस दौड़ में हम जीत दर्ज किए। श्री माथुर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ को पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से संकट में डाल दिया था। पृथ्वी पर जब भी संकट आया था भगवान विष्णु ने उससे उबारने का काम किया था, इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव यहां की जनता को संकट से उबारेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे। माथुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं ना सोऊंगा ना आपको सोने दूंगा,मैं ठाकुंगा ना आपको थकने दूंगा।हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीतने के लिए काम करना है, कोई भी कार्यकर्ता अपने बूथ से नहीं हटेगा, सभी अपने बूथ में काम करेंगे। श्री माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करा आप जितवांगे ना, 11 कमल का फूल यहां से दिल्ली भेजेंगे ना भरोसा दिलाइए की बात कही। जिस पर कार्यकर्ताओं ने हामी भरी।
रामकुमार ने मार दिया हाथी
कार्यकर्ता सम्मेलन में ओम माथुर ने कहा कि सरगुजा में सीतापुर विधानसभा सीट जिसे हम आजादी के बाद से नहीं जीते थे वीआरएस लेकर आए रामकुमार टोप्पो ने यहां धमाकेदार जीत हासिल करते हुए हाथी को मार दिया। श्री माथुर ने कहा कि सरगुजा में बड़े- बड़े सुरमा निपट गए यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ। भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही है इन्हीं के दम पर भाजपा जीती है मैं इनको नमन और प्रणाम करता हूं।
वो झूठ बोलते रहे, हमने संभाग से बना दिया सीएम
प्रभारी श्री माथुर ने कहा कि एक ने ढाई-ढाई साल में धोखा दिया हमने सरगुजा के लाल को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि एक पहले था जो समझौता करके 5 साल बैठ गया और माफी मांगता रहा।दुसरे ने ढाई ढाई साल के नाम पर धोखा दिया। हमने सरगुजा के लाल को मुख्यमंत्री बनकर आपके बीच खड़ा किया।
सरगुजा हुआ कांग्रेस मुक्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरगुजा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 14 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर कांग्रेस मुक्त सरगुजा कर दिया है। आजादी के बाद पहली बार हम कांग्रेस का अभेद किला कहे जाने वाला सीतापुर सीट भी जीते,सभी कार्यकर्ताओं का आभार। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर का आभार जताते हुए कहा कि वह भाजपा संगठन के शिल्पी हैं, जहां भी वह प्रभार में रहते हैं वहां सरकार बनती है। कांग्रेस ओवर कॉन्फिडेंस में थी हमें अपने आगे गिन ही नहीं रहे थे लेकिन इसी बीच ओम माथुर आए और कहां निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी। जब वह बोलते थे तो विश्वास कम होता था कैसे सरकार बनेगी लेकिन घूम- घूम कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा लाए और टीम बनाकर काम किया जिसके चलते हमें जीत हासिल हुई। श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ में जीत दिलाने का श्रेय दिया।
25 दिन में ही कई वादा पूरा हुए
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मात्र 25 दिनों में ही भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं,जो वादा किया था पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृति का निर्णय दिया गया।किसानो को 2 साल का बोनस 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड रुपए ट्रांसफर किया गया।पीएससी घोटाले की जांच की बात प्रधानमंत्री ने कही थी हमने जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है, अब इसमें सख्ती से कार्रवाई होगी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करना शुरू हो गया है,महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 12000 रूपए प्रतिवर्ष देने का वादा किया था उसका भी कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। तेंदूपत्ता की खरीदी सीजन में वादे के अनुसार होगी,एक-एक वादा 5 साल में पूरा करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत के रूप में हमें खाली खजाना मिला है लेकिन हम किसानों को एक-मुश्त अंतर की राशि देंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव की बारी है, सभी 11 सीट जीताकर देना है।इसके लिए कार्यकर्ता संकल्प लें और अभी से जी जान लगाकर एक-एक बूथ तक पहुंच कर सभी सीटों पर विजयी दिलाने जुट जाए।




