अजब गजब: नवविवाहिता को नौकरी दिलाने युवक सलवार सूट पहन, नकली बाल और लिपिस्टिक लगा औरत बन पहुंच गया परीक्षा देने ... कर्मचारी खा गए धोखा ,.. बायोमेट्रिक मशीन ने खोली पोल...
By -
जनवरी 09, 2024
0
एजेंसी। फरीदकोट की बाबा फरीद विश्वविद्यालय के द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा में एक नवविवाहित उम्मीदवार के बदले युवक औरत के वेश में परीक्षा देने पहुंच गया। थंब मशीन में जब अंगूठे का निशान मैच नही कर रहा था तब फर्जी अभ्यर्थी पकड़ में आया। मुन्ना के जगह में मुन्नी बाई बन परीक्षा में शामिल होने का संभवतः यह अपने तरह का पहला मामला है। बताया जा रहा है कि पैरा मेडिकल भर्ती के तहत यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में दाढ़ीमुंशीराम निवासी परमजीत कौर को भी शामिल होना था, मगर उनके स्थान पर फाजिल्का निवासी अंग्रेज सिंह नामक युवक ने सुनियोजित तरीके से महिला का वेश धरा, सलवार सूट , स्वेटर, पहन नकली बाल लगाए, होंठो पर लिपिस्टिक भी, ताकि वह वास्तविक लगे और पकड़ा न जाए। वह परीक्षा में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को भी पहले तो चकमा देने में सफल हो गया था। मगर बायोमेट्रिक मशीन ने उसकी पोल खोलकर रख दी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, बाद में जमानत मिलने पर रिहा किया गया। विवाहिता बन युवक द्वारा परीक्षा देने की इस कोशिश ने सबको चौकाया, इस घटना की चर्चा लोगों के बीच होती रही।
Tags:




