दिव्यांग शैलेंद्र और प्रेम के पैर में लगे पंख ... शासन के इस संवेदनशील योजना ने ब्लैक एंड व्हाइट जीवन में भरा रंग .... कलेक्टर ने थमाई चाबी तो कहा शुक्रिया ... मुस्कुरा कर दोनो चले संग .....

दिव्यांग शैलेंद्र और प्रेम के पैर में लगे पंख ... शासन के इस संवेदनशील योजना ने ब्लैक एंड व्हाइट जीवन में भरा रंग .... कलेक्टर ने थमाई चाबी तो कहा शुक्रिया ... मुस्कुरा कर दोनो चले संग .....

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। सरगुजा कलेक्टर  भोस्कर विलास राव संदीपन द्वारा आज शुक्रवार को दो दिव्यांजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत ससौली के निवासी दिव्यांग  शैलेन्द्र सिंह और अम्बिकापुर के केनाबांध निवासी   प्रेम शर्मा को उन्होंने अपने हाथों से ट्राइसाइकिल की चाबी सौंपी। ट्राइसाइकिल मिलने पर दिव्यांग  शैलेन्द्र और प्रेम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति  आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत  नूतन कंवर, उप संचालक समाज कल्याण विभाग  डीके राय , एसडीएम  टेकचंद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)