संत हरकेवल विद्या पीठ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र पर्व ...
जनवरी 26, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के नमना कला स्थित संत हरकेवल विद्या पीठ में 75वाँ गणतंत्र दिवस देश भक्ति की भावना के साथ धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद अग्रवाल अध्यक्ष गोविंद एंड रेणु ट्रस्ट के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई। बीएड के प्रशिक्षार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्च से किया गया। संस्था के संस्थापक बाबा संत हरकेवल दास जी महाराज ने सभी को परिवार और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। विद्यालय और बीएड के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन को मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य जयराम मिश्र ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए बधाईयाँ दी। कार्यक्रम के अंत में नीरू कश्यप के द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त कर और बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल , कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सुनील छतरिया अध्यक्ष उदासीन परमार्थ आश्रम, सचिव मुकेश अग्रवाल , सह सचिव कैलाश शर्मा , बीएड कॉलेज के प्राचार्य अंजन सिंह , विद्यालय के प्राचार्य जयराम मिश्र , समस्त शिक्षक-शिक्षिका एवम अभिभावकगण उपस्थित रहे।



