ADD

देश भक्ति की भावना के साथ स्वर्णकार भवन अंबिकापुर में फहराया गया तिरंगा... पहले प्रयास में ही जज बनी हिमांशी सर्राफ और सोशल एक्टिविस्ट डीके सोनी को किया गया सम्मानित ....

0



 अंबिकापुर।  75 वां गणतंत्र दिवस  समारोह स्वर्णकार समाज सरगुजा के द्वारा  स्वर्णकार भवन अम्बिकापुर में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया ।  ध्वजा रोहण के साथ ही  समाज की गौरव हिमांशी सर्राफ को अपने पहले ही प्रयाश में सिविज जज की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।  कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए आरटीआई एक्टिविस्ट व अधिवक्ता दिनेश सोनी को भी सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने  गणतंत्र दिवस की  शुभकामनाये दी, उन्होंने  हिमांशी व दिनेश सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज अब तक सुनारी का काम करने के लिए जाना जाता था मगर अब समाज के प्रतिभावान लोग अलग अलग क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे है जो इस बात का द्योतक है कि अब समाज हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। इस  अवसर पर समाज के लोगो ने देश की स्वतंत्रा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि  अर्पित की।  कार्यक्रम ंमें बताया गया कि अंबिकापुर के संगम चौक  निवासी हिमांशी सर्राफ ने अपने पहले ही प्रयास में सिविल जज की परीक्षा न सिर्फ उत्तीर्ण की बल्कि टॉप श्रेणी में 6वा स्थान भी प्राप्त किया था । समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि हिमांशी उन बच्चो के लिए एक आदर्श है जो अलग अलग क्षेत्र मे अपना भविष्य तलाश रहे है उन्हें हिमांशी से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।  हिमांशी,  घनश्याम सर्राफ और लीना सर्राफ की सुपुत्री है। कार्यक्रम का संचालन नीलेश सोनी के द्वारा किया गया।   कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, गोपेंद्र सोनी, सालीग्राम सोनी, मुंद्रिका सोनी, अयोध्या सोनी, रामचंद्र सोनी, रणविजय सोनी, डीके सोनी, राजेश सोनी, राकेश सोनी, अखिलेश सोनी, संतोष सोनी, मनोज सोनी, जीतेन्द्र सोनी, नीलेश सोनी , अजय सोनी, सुरेंद्र सोनी, दीपक सोनी के साथ सोनी समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)