ब्रेकिंग न्यूज: सरगुजा के नए कलेक्टर होंगे भोसकर विलास संदीपन, रोहित व्यास - सूरजपुर , डी राहुल केंवट को मिली एमसीबी जिला की कमान ... शिखा राजपूत तिवारी आयुक्त बिलासपुर संभाग होंगी ... कुंदन कुमार संचालक नगरीय प्रशासन विभाग... देखें जारी आदेश ...
By -
जनवरी 04, 2024
0
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व राज्य शासन द्वारा बुधवार की देर रात 1 बजे 88 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों का नई जिम्मेदारी के साथ तबादला किया गया, विभिन्न विभागों के सचिव, अवर सचिव के भी प्रभार बदले गए। जिसमें संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त भी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी अब आयुक्त बिलासपुर संभाग होंगी वहीं सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार को संचालक नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई, सरगुजा जिले में भोसकर विलास संदीपन नए कलेक्टर होंगे। वहीं सूरजपुर में रोहित व्यास और एमसीबी जिला में डी राहुल केंवट नए कलेक्टर होंगे। देखें शासन द्वारा जारी आदेश ..
Tags:















