स्कूल से घर लौटने बस नही मिलने पर ट्रक में सवार हुई 6 छात्राओं ने डकैती और छेड़छाड़ से बचने चलती ट्रक से लगाई छलांग ... पुलिस ने ट्रक मालिक को किया गिरफ्तार , चालक सहित 5 आरोपी फरार ... उदयपुर में हुई घटना ...
By -
जनवरी 04, 2024
0
गुजरात। सूत्र। मंगलवार की शाम स्कूल से घर लौटने बस नही मिलने पर ट्रक में सवार हुई 6 नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर चालक, परिचालक सहित अन्य सवारों द्वारा लूटपाट और छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई, जिससे बचने छात्राओं ने चलती ट्रक से छलांग लगा दी। ट्रक से कूदने पर छात्राओं को चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं छात्राओं के कूड़े जाने के दौरान चालक ने भी वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक अश्विन भील को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हैं। यह घटना गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में हुई। पुलिस अधीक्षक इम्तियाज शेख ने मीडिया को बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम से संबंधित धराओं, डकैती और छेड़छाड़ के धराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
Tags:




