कक्षा दसवीं के नाबालिग छात्र ने लगा ली फांसी ... बालक के इस कदम से सब हैरान, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़... सुसाइड नोट में लिखा माता पिता से बहुत प्यार करता हूं, अपनी मौत के लिए खुद हूं जिम्मेदार ....
By -
जनवरी 04, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के रिंगरोड प्रतापपुर नाका निवासी कक्षा दसवीं के 15 वर्षीय छात्र स्नेहिल पाण्डेय के द्वारा घर पर फांसी लगा आत्महत्या कर लिए जाने से परिजन स्तब्ध रह गए। बालक ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उल्लेख किया है कि अपनी मौत का कारण मैं खुद हूं, उसने किसी पर दोषारोपण नही किया है। नाबालिग छात्र द्वारा फांसी लगाई जाने से नागरिक भी हैरत में पड़ गए। उसने यह कदम क्यों उठाया अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के पिता गोपेश पाण्डे पिता देवेन्द्र पाण्डेय आकाशवाणी अंबिकापुर में काम करते हैं। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि उनका बड़ा पुत्र स्नेहिल कक्षा 10 वी में विक्टोरिया पब्लीक स्कूल में पढाई करता था। उनकी डियूटी शाम 4 से 11:10 बजे तक रहती है, इस बीच वे खाना खाने रात लगभग 8: 55 बजे घर पहुंचे। तीन जनवरी की रात पुत्र स्नेहिल खाना खाने के बाद अपने बैठक रूम में पढाई कर रहा था। डियूटी समाप्त होने पर लगभग 11:20 पर जब वे घर लौटे तो देखा कि जिस कमरे में स्नेहिल सोता था वहां पर नहीं था, फिर बैडरूम में गया तो वहां भी नहीं दिखा । इसके बाद अपनी पत्नी से पुछा तो बताई बाबु पढ़ रहा था, फिर में दौड़ते हुये वे सामने और छत की ओर गए तो देखा कि उपर वाले स्टोर रूम की लाईट जल रही है। उस कमरे में जाकर देखा तो पुत्र स्नेहिल का शव फांसी पर झूलता मिला। उसने साड़ी से सीट की पाइप में फांसी लगाया था। यह नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे तत्काल नीचे उतार विद्याचरण शुक्ला के साथ स्कूटी से मिशन अस्पताल ले गए जहां डाक्टर द्वारा ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि जहां पुत्र ने फांसी लगाया था वहां टेबल में एक कापी के छोटे टुकड़ा में सुसाइड नोट लिखा मिला। जिसमें पुत्र ने अपनी मर्जी से जान देने का उल्लेख किया है। उसने यह भी लिखा है कि मैं अपने माता पिता से बहुत प्यार करता हूं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान लिया जा रहा है, अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
Tags:




