ADD

सूरजपुर जिला के अधिकारी, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी की सिखाएंगे गुर .... दो फरवरी को तिलसिवां में होगा आयोजन ... मोटिवेशनल स्पीकर प्रिंस भी देंगे टिप्स..

0


 सूरजपुर।(भूपेंद्र राजवाड़े)। प्रशासन के द्वारा जिला मुख्यालय सूरजपुर में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार एवं कैरियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन 2 फरवरी  को किया गया है।  यह कार्यक्रम  हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज के छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है।  कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर  प्रिंस वर्मा के द्वारा स्कूल के छात्रों महाविद्यालय के छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन एवं मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया है। निकट भविष्य में बोर्ड एग्जाम की परीक्षाएं भी होनी है जिससे कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्रों को उनकी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया जा सके, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम ग्राम तिलसिवां, रिंग रोड, सूरजपुर स्थित ऑडिटोरियम सभागार में किया जाएगा।  कलेक्टर के साथ जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी बच्चों के प्रश्नों का का उत्तर एवम उन्हें मार्गदर्शन देंगे।  कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाती है उसे संबंध टाइम मैनेजमेंट एवं टिप्स के बारे में बच्चों से रूबरू होकर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क रखा गया है। जिला प्रशासन के द्वारा सभी हाई स्कूल हायर सेकेंडरी कॉलेज की विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर इस अवसर का अवश्य लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)