बिग ब्रेकिंग : मणिपुर थाना क्षेत्र में बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत... देर शाम हुई घटना ....
जनवरी 28, 2024
0
अंबिकापुर। बिलासपुर मार्ग पर मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फुटहामुड़ा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जिस बाइक में सवार थी उसका चालक दुर्घटना में बालबाल बचा और महिला को अस्पताल ले जाने के बजाए बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना आज रविवार को देर शाम हुई। दुर्घटनाकारित वाहन का चालक भी मौके से भाग निकला। हादसे से गंभीर हुई महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव को अस्पताल के चीरघर में रखा गया है।



