डायल 112 टीम के जवान निर्मल और कीर्ति ने त्वरित पहल कर सर्प दंश पीड़ित की बचाई थी जान ... सरगुजा एसपी ने थपथपाई पीठ, दिया प्रशस्ती पत्र और नगद इनाम ....

डायल 112 टीम के जवान निर्मल और कीर्ति ने त्वरित पहल कर सर्प दंश पीड़ित की बचाई थी जान ... सरगुजा एसपी ने थपथपाई पीठ, दिया प्रशस्ती पत्र और नगद इनाम ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  सरगुजा पुलिस द्वारा जिले मे आम नागरिकों को त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 वाहन का सुचारु रूप से संचालन किया गया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा डायल 112 आपातकालीन वाहन में ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम को किसी भी मामले की सूचना प्राप्त होने पर शीघ्रता से घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों कों सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेहतर कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया जा रहा है।  इसी क्रम में 5 नवंबर 23 को थाना कमलेश्वरपुर छेत्र अंतर्गत संचालित डायल 112 कमलेश्वरपुर शेर 1 को  सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चम्परवा कमलेश्वरपुर मे एक व्यक्ति को विषैले सांप ने काट लिया हैं, जिसे तत्कालीन स्वास्थ्य सेवा एवं ईलाज की आवश्यकता है।  सूचना पर ड्यूटी मे तैनात आरक्षक  निर्मल तिग्गा एवं वाहन चालक कीर्ति सिंह द्वारा शीघ्रता से  दिए गए इवेंट में रवाना होकर तत्काल घटनास्थल चम्परवा कमलेश्वरपुर पहुंचकर पिड़ित कों आपातकालीन सुविधा प्रदान करते हुए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जिससे सर्पदंश से पिड़ित व्यक्ति को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी।  ड्यूटी मे तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक की शीघ्रतम कार्यवाही से पिड़ित को समय पर ईलाज की सुविधा प्राप्त हुई जिससे पिड़ित को सर्पदंश के पश्चात बचाया जा सका हैं। डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल द्वारा 300 नगद ईनाम एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, पुलिस अधीक्षक  द्वारा कर्मचारियों को भविष्य मे भी लगातार उत्कृष्ट कार्य कर आमनागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की समझाईस दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)