नीट की तैयारी कर रही 16 वर्षीया छात्रा से गैंग रेप ... पुलिस ने कोचिंग के चार छात्रों को किया गिरफ्तार ....

नीट की तैयारी कर रही 16 वर्षीया छात्रा से गैंग रेप ... पुलिस ने कोचिंग के चार छात्रों को किया गिरफ्तार ....

khabrigullak.com
By -
0


 राजस्थान। ए.। कोटा के एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही एक 16 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक अनाचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने  सामूहिक बलात्कार का अपराध दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस उपाधीक्षक महिला उत्पीडन प्रकोष्ठ उमा शर्मा ने मीडिया को बताया कि किशोरी कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही थी, सहपाठियों ने उसे अचानक अवसाद ग्रस्त पाया, वह गुमसुम थी। जिससे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जिससे छात्रा को काउंसलिंग के लिए भेजा गया, जहां छात्रा ने 10 फरवरी को उसके साथ गैंग रैप होने की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए चार आरोपियों (कोचिंग छात्रों)  को गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)