ब्रेकिंग: 17 साल के नाबालिक ने रुपए के लिए रच ली खुद के अपहरण की झूठी कहानी... नागरिकों ने सच मान किया उग्र प्रदर्शन ... देखें पुलिस ने कैसे हटाया इस राज से पर्दा ...

ब्रेकिंग: 17 साल के नाबालिक ने रुपए के लिए रच ली खुद के अपहरण की झूठी कहानी... नागरिकों ने सच मान किया उग्र प्रदर्शन ... देखें पुलिस ने कैसे हटाया इस राज से पर्दा ...

khabrigullak.com
By -
0


सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से गायब होने और एक 13 वर्षीया छात्रा को माता पिता के दुर्घटना का झांसा दे कथित तौर पर हुए अपहरण के प्रयास के बाद आज शुक्रवार पुनः एक 17 वर्षीय छात्र का अपहरण करने और 50 हजार की फिरौती मांगे जाने की घटना से रोषित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जला पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने जब फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया तो छात्र के अपहरण की घटना झूठी निकली। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर पुछताछ की तो उसने रुपए के लिए स्वयं के अपहरण की कहानी रचने और फिरौती मांगना स्वीकार कर लिया। इधर बालक के सकुशल होने पर परिजनों के साथ ही नागरिकों ने भी राहत की सांस ली और पुलिस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए नाबालिग द्वारा अपहरण की झूठी कहानी रचे जाने पर चिंता भी जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)