मैनपाट महोत्सव 2024 : साइकिल रेस में डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साह से भाग ...कलेक्टर विलास भोसकर ने युवाओं को स्वस्थ रहने का दिया संदेश ...
By -
फ़रवरी 22, 2024
0
अंबिकापुर। मैनपाट महोत्सव 2024साइकिल रेस का आयोजन, बड़ी संख्या में महिला, पुरुष प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने युवाओं को स्वस्थ रहने का दिया संदेश के तहत संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। करीब 30 किमी की इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।




