ब्रेकिंग: नाबालिग छात्रा द्वारा कार से अपहरण और अनाचार की शिकायत निकली झूठी ... खेलने की वजह से स्कूल जाने में हुई लेट तो डांट के भय से कथित तौर पर रची थी मनगढ़ंत कहानी... गांधीनगर पुलिस के समक्ष अंततः की स्वीकार ...
By -
फ़रवरी 21, 2024
0
अंबिकापुर। एक नाबालिग छात्रा द्वारा शहर के पटेलपारा नवापारा मोहल्ले में स्कूल जाते समय कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण कर यौन उत्पीडन का आरोप लगा गांधीनगर थाना में दर्ज कराई गई शिकायत कतिथ तौर पर झूठी निकली। आज बुधवार को देर शाम गांधीनगर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि कक्षा आठवीं की 13 वर्षीया छात्रा द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे जब वह स्कूल जा रही थी तभी पटेल पारा के समीप एक कार उसके बगल में रुकी, उसमें सवार बदमाश उसे बलपूर्वक धक्का दे कार में बैठा ले गए और यौन उत्पीडन करने के बाद छोड़ दिया, जिससे वह आधे घंटे देर से करीब साढ़े 10 बजे स्कूल पहुंची और वापस लौटने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिससे शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करने के बाद बारीकी से मामले की विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के तहत हर बिंदुओं पर अध्ययन किया जा रहा था। छात्रा का कहना था कि स्कूल लगने का समय दस बजे है। जबकि उसका अपहरण करीब साढ़े नौ बजे ही हुआ था। छोड़े जाने के बाद वह साढ़े दस बजे स्कूल पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई तो छात्रा मार्ग में प्रातः 10.8 बजे तक नजर आई, जबकि छात्रा साढ़े दस बजे स्कूल पहुंच गई थी, एसी स्थिति में इस अवधि के मध्य मात्र करीब 20 मिनट का समय बचता है, जिससे उक्त अवधि में घटना को लेकर संदेह हुआ। जब महिला पुलिस अधिकारी द्वारा हर पहलुओं को ध्यान में रख पुछताछ की तो छात्रा ने स्कूल लेट पहुंचने के कारण डांट के भय से उक्त झूठी कहानी बनाना स्वीकार कर ली। धारा 164 के तहत हुए बयान में भी छात्रा ने झूठी शिकायत करना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मुताबिक स्कूल जाते समय वह खेलने के कारण लेट हुई और डांट से बचने झूठी कहानी बनाई।




