शर्मनाक: प्रोफेसर ने छात्रा से कहा - पास होना है तो 30 हजार रुपए दो या होना पड़ेगा हमबिस्तर ... पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार ...
By -
फ़रवरी 23, 2024
0
बिलासपुर। एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर के द्वारा गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक छात्रा के समक्ष पास होने के लिए 30 हजार रुपए देने या हमबिस्तर होने का शर्त रखने पर हड़कंप मच गया। छात्रा ने तत्काल इसकी शिकायत सकरी पुलिस से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीजी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोफेसर द्वारा पूर्व में भी एक छात्रा के समक्ष इस तरह का शर्त रखा गया था, कालेज प्रबंधन से शिकायत के बाद भी उक्त प्रोफेसर को नही निकला गया था, और छात्रा को फेल कर दिया गया। प्रबंधन की मेहरबानी की वजह से प्रोफेसर की बदनीयती का शिकार छात्राएं हुई। इस घटना पर अभिभावकों के द्वारा चिंता जाहिर करते हुए बेपरवाह प्रबंधन पर भी कार्यवाही की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर के द्वारा छात्रा को व्हाट्स एप मैसेज भेज उक्त शर्त रखी गई थी, जिससे छात्रा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।




