सौगात: भारत का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित होगा मैनपाट में... 415 फिट की ऊंचाई के साथ बनेगा छत्तीसगढ़ का शान... इससे पहले पंजाब के अटारी सीमा में स्थापित किया गया था 418 फीट ऊंचा तिरंगा...
By -
फ़रवरी 24, 2024
0
अंबिकापुर। भारत देश दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में स्थापित होगा। 23 फरवरी 2024 को छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीतापुर विधायक पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो की मांग पर उक्त घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस झंडे की ऊंचाई 415 फीट होगी। इस झंडा पार्क के लिए उन्होंने एक करोड़ रूपए की घोषणा भी की। यह सौगात मिलने पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि झंडा पार्क में न सिर्फ भारत का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया जायेगा बल्कि यह प्रदेश के साथ सरगुजा के लिए भी गौरव का विषय होगा। इस तिरंगे को काफी दूर से देखा जा सकेगा। विदित हो कि भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा पंजाब प्रांत के अटारी सीमा पर स्थापित किया गया है, जिसकी ऊंचाई 418 फिट है। इस तिरंगे झंडे को पाकिस्तान से भी देखा जा सकता है। जबकि 415 फीट की ऊंचाई के साथ मैनपाट में स्थापित होने वाला तिरंगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा होगा।




