पहलवान ठोक रहे ताल... दांव पेंच के साथ एक दूसरे को चटा रहे धूल ... महिला पहलवानों के धोबी पछाड़ दांव देख दर्शक दीर्घा रह गई दंग ... पुरुष वर्ग ने भी बढ़ाया रोमांच ...
By -
फ़रवरी 23, 2024
0
मैनपाट।(महेश यादव)। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 58 पहलवान हिस्सा ले रहें हैं। महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक एवं 70 किलोग्राम से कम वजन वर्ग, वहीं महिला वर्ग में 50 किलोग्राम से अधिक एवं 50 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में प्रतियोगिता हो रही है। महोत्सव के पहले दिन प्रतिभागियों के बीच जमकर मुकाबला हुआ। दांव पेंच के साथ एक-दूसरे को धूल चखाने सभी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मुकाबले का रोमांच शुरू से अंत तक बना रहा। दर्शक विजेता खिलाड़ी को देखने उत्साहपूर्वक मैदान में डंटे रहे। इसी प्रकार ओपन बहुरूपिया प्रतियोगिता एकल एवं समूह दोनों श्रेणी में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न रंगीन पोशाकों में सजे प्रतिभागी अलग-अलग वेशभूषा में स्टेज पर पहुंचे। वहीं आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी लोगों ने अपनी तीरंदाजी विधा का प्रदर्शन किया।




