चोरी के कोयले से पक रही थी ईंट .... 6 भट्ठों में पुलिस व खनिज , राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश ... 45 टन कोयला व 1 लाख 30 हजार ईट जब्त ...

चोरी के कोयले से पक रही थी ईंट .... 6 भट्ठों में पुलिस व खनिज , राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश ... 45 टन कोयला व 1 लाख 30 हजार ईट जब्त ...

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर स्तिथ अमेरा कोयला खदान से लगातार कोयला चोरी होने की  शिकायतों पर सरगुजा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल देर शाम अभियान चलाकर लखनपुर छेत्र अंतर्गत स्तिथ ईट भट्टो मे दबिश देकर कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान ईट भट्टे मे भंडारित कोयला के सम्बन्ध मे संचालको से पूछताछ की गई। संयुक्त टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए जूनाडीह, सिरकोतंगा, गुमगरा कला, बिनकरा, गणेशपुर स्तिथ कुल 6 ईट भट्टा मे दबिश दी गई, ईट भट्टा मे ईट पकाने हेतु भण्डारित किये हुए कोयले के सम्बन्ध मे ईट भट्टा संचालको से पूछताछ किया गया, जो ईट भट्टा संचालको द्वारा अवैध रूप से भण्डारित कोयले के सम्बन्ध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, कार्यवाही के दौरान 6 ईट भट्टो से कुल 45 टन कोयला जब्त किया गया एवं अवैध कोयला भण्डारण के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अमेरा कोयला खदान से विभिन्न माध्यमो से कोयले की चोरी करवाकर ईट पकाने हेतु भट्टा मे रखना स्वीकार किया गया, जो मामले मे 45 टन कोयले के साथ अवैध रूप से पकाई जा रही कुल 1 लाख 30 हजार ईट कों भी मौक़े से खनिज विभाग द्वारा जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। कार्यवाही मे सरगुजा पुलिस, खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)