अजब गजब: एक बकरा ऐसा, जिस पर था ग्रामीणों को नाज ... महज 6 साल की उम्र में बन गया सबका चहेता ... जब चोरी हुई तो शोक भी अपनों जैसा ... ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में ढूंढने लगाई गुहार ...देखें कहां की है यह रोचक घटना ...
By -
फ़रवरी 16, 2024
0
अंबिकापुर। आज तक आपने काटने अथवा बिक्री के लिए बकरा पालन देखा होगा, मगर इस बार हम आपको ऐसे व्यक्ति से मिलाने जा रहे हैं जिसने बकरे का पालन काटने के लिए नही बल्कि परिवार के सदस्य के समान ही पालन करने खरीदा। यह बकरा भी ऐसा ही था, उसका व्यवहार और इंसानों जैसी हरकत ने उसे न सिर्फ घर बल्कि पूरे गांव का चहेता बना दिया। फिर अचानक बकरे को किसी की नजर लग गई और चोर उसे महंगे कार में बैठा कर ले लिया। बकरे की चोरी होने से थाने में शिकायत की गई, कार्यवाही नहीं होने पर पूरी बस्ती उजड़ कर एसपी कार्यालय आ गया। जानवर और इंसान के बीच स्नेह का यह रिश्ता कोई नया नही है, लेकिन जिस तरह पूरा गांव उसे ढूंढने उमड़ पड़ा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगा रहा है उससे यह बकरा विशेष हो जाता है। यह घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के रघुनाथपुर में हुई। बकरा स्वामी सुरेश गुप्ता ने आज शुक्रवार को एएसपी पुपलेश कुमार को बताया कि उसके बकरे का नाम शेरु है। घटना दिवस 8.2.2024 को सुबह लगभग 7:30 हुण्डई कार में सवार बदमाशों ने दिन दहाडे बकरे की चोरी की। पुलिस चौकी रघुनाथपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीसी टीवी फुटेज से संदिग्ध कार का पता चला। मगर पुलिस द्वारा अभितक गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही नहीं की गई है। बकरे का वजन लगभग 1 क्वि. 20 किग्रा का था। वह घर के सदस्य के समान था। जिसकी आयु 6 वर्ष है। सुरेश गुप्ता ने बताया कि बकरा शेरु काफी समझदार था। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वीडियो जब परिवार के सदस्य देख रहे थे तब शेरु भी सोफे में बैठ गया था। आरती के दौरान शेरु ने गले में बंधी घंटी को पूरे समय तक हिलाया। कोई हाथ मिलाने कहता तो वह अपना पैर आगे बढ़ता था। शेरु पूरे गांव का चहेता बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा बकरा उन्होंने जीवन में पहली बार देखा। वह वास्तव में विशेष बकरा था। उन्होंने पुलिस से बकरा को शीघ्र ढूंढने गुहार लगाई है। सुरेश गुप्ता ने बताया कि यह बकरा जबतक रहता उसकी लालन पालन करते,मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार भी कराते। उन्होंने बताया कि बकरा चोरी हो जाने से पूरे परिवार में वैसा ही शोक है जैसा किसी अपनों के खो जाने से होता है।





