चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर पड़ते ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का पलटवार ... शुक्रवार को घना कोहरा के साथ हुआ सबेरा ... जाने कितनी है विजिबिलिटी ... देखें वीडियो...
By -
फ़रवरी 16, 2024
0
अंबिकापुर। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर पड़ने के साथ ही आज 16 फरवरी को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 30 मीटर से भी कम हो जाने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हैड लाइट जलाने के साथ ही वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। प्रातः काल कोहरे के चलते ठंड का भी एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग के अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। आज सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, एमसीबी जिला के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रहा।सरगुजा के मैनपाट और बलरामपुर जिला के सामरीपाट में कोहरे का सर्वाधिक प्रभाव देखा गया।





